राजेन्द्र धाकड़ जिला संवाददाता नर्मदापुरम
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा ने पद भार ग्रहण करते ही शराब माफियाओ पर नकेल कसना प्रारंभ कर दिया है, लेकिन शहर में आज भी खुले आम सट्टा लिखा जा रहा हैं, इस पर भी अंकुश लगना चाहिए। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा से भेंट की। इस दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने नर्मदापुरम क्षेत्र में बढ़ती अवैध शराब बिक्री, जुआ और सट्टे जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। राज्यसभा सांसद ने पुलिस अधीक्षक से इन सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “मां नर्मदा की इस पावन नगरी नर्मदापुरम में सभ्य नागरिक रहते हैं, इसलिए यहां किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैधानिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विकास नारोलिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक माहला, सुमित गौर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।