बेहट पुलिस ने सात वारंटियो को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी सतपाल भाटी की ताबड़तोड़ कार्यवाही
बेहट। सहारनपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से गैरहाजिर चल रहें सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं। कोतवाल सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के सात लोग विभिन्न मामलों में न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे थे। कोर्ट से उनके वारंट निर्गत हो जाने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई परंतु आरोपी इतने शातिर थे कि स्थान बदल-बदल कर रह रहें थे। शनिवार देर शाम मुखबिर ने सूचना दी कि न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे आरोपी अपने-अपने घरों पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापामार कार्रवाई करते हुए कंवर पाल निवासी अम्बेहटा ईस्माईलपुर, सुफियान व अमरीश उर्फ अमीर अहमद निवासीगण पाजरायपुर, राजपाल, डिम्पल व शिवकुमार उर्फ शिब्बू निवासीगण शेखपुरा, मांगेराम निवासी कलसिया थाना बेहट जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़