✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
शासकीय तिलक कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
कटनी – शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। इसके पश्चात सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रनिर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित छात्र-छात्राओं ने बड़ी रुचि से देखा।
कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, उनकी संगठन क्षमता, भारत के एकीकरण में उनकी निर्णायक भूमिका और राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पण पर विस्तृत प्रकाश डाला। डॉ. वाजपेई ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी नीतियों तथा मूल्यों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि है। जबकि डॉ. माधुरी गर्ग ने कहा कि सरदार पटेल को लौह पुरुष के रूपम में भी जाना जाता है। उनके आदर्शों पर चलकर हमें अपने जीवन, समाज और देश का उत्थान करना चाहिए। वहीं डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह ने कहा कि उनका व्यक्तित्व इतना महान है कि उनके बताए रास्ते पर चलते हुये हम अपने चरित्र के साथ ही समाज का भी निर्माण कर सकते हैं। अगर हमारा चरित्र मजबूत होगा तो निश्चित ही हमारा राष्ट्र भी मजबूत होगा।
कार्यक्रम में डॉ. विनय बाजपेई, प्रो जी एम मुस्तफा, डॉ. व्ही.के. द्विवेदी, प्रोफेसर ज्योत्स्ना आठ्या, डॉ. सरदार दिवाकर, डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. संगीता वासरानी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सुशील मिश्रा, आयुष तिवारी, विनोद लोधी, डॉ. ज्ञानेंद्र मोहन श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।