जनपद गोंडा:-उत्तर प्रदेश के गोंडा में आरपीएफ के अभिरक्षा में युवक की मौत हो गई मामले में परिवारजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने पिटाई करके बेरहमी पूर्वक मार डाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन के 11:00 बजे मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत किनकी गांव के रहने वाले 33 वर्ष संजय कुमार सोनकर को आरपीएफ ने मेडिकल कॉलेज गोंडा में पहुंचाया जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया अस्पताल पहुंचे परिवार जनों ने जमकर हंगामा किया। गोंडा आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक 28 नवंबर को आवश्यक रेलवे स्टेशन के मालगाड़ी से सरसों के तेल टिन चोरी हुआ था जांच पड़ताल के उपरांत मंगलवार के शाम लगभग 8:30 बजे आरोपी को विरासत में लेकर उनके निशान देही पर गन्ने के खेत से 15 लीटर टिन का डिब्बा बरामद कर लिया गया मामले में लिखा पड़ी के दौरान उसके पेट दर्द की शिकायत की इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जो उसकी मौत हो गई।
परिवार जनों का आरोप
मृतक की बहन अनीता देवी का आरोप है कि आरपीएफ में तैनात दरोगा ने एक महीना पहले हुए चोरी के मामले में उसके भाई को गिरफ्तार किया बिजली का शांक देते हुए मारपीट कर मार डाला मौत के बाद भाई के शव को मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए। आरपीएफ की लापरवाही से युवक की हुई मौत।
इंडियन टीवी न्यूज़
दिनेश श्रीवास्तव
मंडल ब्यूरो चीफ, देवीपाटन मंडल
जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश