नगर पंचायत साहनपुर से बड़ी खबर
Indian TV news reporter Mohd Ikram
नगर पंचायत साहनपुर में 27.5 लाख रुपये की लागत से नया MRF सेंटर (कूड़ा निस्तारण प्लांट) बनाया जा रहा है।
यह प्लांट पहले NHAI हाईवे निर्माण के दौरान ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद डीएम बिजनौर द्वारा नई भूमि आवंटित की गई थी। अब इस पर कार्य तेजी से शुरू हो गया है।
आज मौके पर पहुंचकर नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी एवं सिविल अभियंता स्मृति गुप्ता ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय लिपिक सादिक बाबू सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।