दुद्धी सोनभद्र। थाना दुद्धी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 240/25 धारा 137(2), 87, 64(2) BNS, 3/4 व 5L/6 पॉक्सो अधिनियम से संबंधित अभियुक्त अमर सिंह पुत्र देवरूप निवासी ग्राम रन्नु के विरुद्ध न्यायालय से जारी 84 बीएनएसएस आदेश का तालीम करते हुए कार्रवाई की।
सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी दुद्धी स्वतंत्र सिंह अपने पुलिस बल के साथ अभियुक्त के निवास ग्राम रन्नु पहुंचे और विधिक प्रक्रिया के तहत आदेश की तामीली कराई। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को आदेश की जानकारी दी और संबंधित दस्तावेजों की पूर्ति की।
थाना प्रभारी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय के आदेशों के पालन हेतु पुलिस समय-समय पर ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करती रहती है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह