भाऊराव देवरस कॉलेज दुद्धी में स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की तिथि घोषित
परिवर्तन उदय हिंदी दैनिक
दुद्धी सोनभद्र। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी के प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने बताया कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा फॉर्म भरते समय सभी छात्र-छात्राओं के लिए दो प्रश्न पत्रों का चयन अनिवार्य है। इनमें पहला विषय ‘सहगामी पाठ्यक्रम (Co-curricular Communication Skill and Personality Development)’ तथा दूसरा विषय ‘कौशल विकास (Skill Development Photography)’ निर्धारित किया गया है।
प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2025 तक है, जबकि फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2025 तय की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने फॉर्म व आवश्यक दस्तावेज जमा कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें, ताकि परीक्षा में सम्मिलित होने में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।