जिला संवाददाता : प्रवीन जैन
ललितपुर। कुख्यात अपराधी ज्ञानेंद्र ढाका जेल में ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था। बताया गया है कि उसने बागपत के एक स्कूल प्रबंधक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और उसके पुत्र की हत्या की धमकी भी दी थी। वहीं जेल के अंदर ज्ञानेंद्र ने एक कैदी पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होते ही जेल प्रशासनिक अधिकारी और पीड़ित कैदी की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ललितपुर और पुलिस अधीक्षक ललितपुर ने तत्काल जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ज्ञानेंद्र ढाका से मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर भी पूछताछ की।
—