हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी तहसील रिपोर्टर
ग्राम पंचायत बिगहना में खाद गड्ढे व चकमार्ग पर मकान बनाकर कब्जे की शिकायत, शिकायतकर्ता शशि प्रसाद मिश्र मानस मर्मज्ञ ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी व तहसील मेजा में उपजिला अधिकारी को पत्र देकर नाप के लिए राजस्व टीम की मांग की गई थी, जिस पर तहसील प्रशासन द्वारा हल्का लेखपाल धनंजय सिंह को नाप जोख की जिम्मेदारी सौंपी गई, शिकायतकर्ता का आरोप है कि धनंजय सिंह द्वारा तालाब संख्या 192 के चारों कब्जेदारो कौशलेश प्रसाद मिश्रा , अवधेश प्रसाद मिश्रा , चंद्रकेश प्रसाद मिश्रा , जगदीश प्रसाद मिश्रा , को लेखपाल ने संभ्रारान्त व्यक्ति बताकर कागजी कार्यवाही पूरा कर पैसे लेकर के लगा दी रिपोर्ट, जबकि शिकायतकर्ता शशि प्रसाद मिश्र ने पहले ही इन चारों व्यक्तियों ( कौशलेश प्रसाद मिश्र, अवधेश प्रसाद मिश्रा, चंद्रकेश प्रसाद मिश्र, जगदीश प्रसाद मिश्रा,)से लेखपाल की साठ-गांठ आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भी दे रखा है,जबकि शिकायतकर्ता को पता ही नहीं की नाप कब हुई जिसका शिकायतकर्ता और लेखपाल का बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेखपाल की इस कायरतापूर्ण कार्रवाई से लोगों व क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है!