सांवला जी मंदिर, माधोपुर (आहोर) में विधानसभा स्तरीय मतदाता गहन पुनरीक्षण हेतु आयोजित विशेष कार्यशाला में सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर टोली बनाकर यह सुनिश्चित करें कि पार्टी से जुड़े कोई भी मतदाता नामांकन से वंचित न रहे। जहां अधिकारी नहीं पहुँच पाते, वहाँ संबंधित BLO से संपर्क कर मतदाताओं की सहायता करें। इस संबंध में अपने विचार साझा किए और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यशाला में जिला महामंत्री श्री बंशीलाल सुथार, पूर्व उपराज्य मंत्री श्री भूपेंद्र देवासी, जिला अध्यक्ष (SC मोर्चा) श्री मिश्रीमल मेघवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि एक भी योग्य मतदाता मतदान सूची से वंचित नहीं रहेगा, यही भाजपा के बूथ सशक्तिकरण का मूल मंत्र है]
मीली जानकारी अनुसार ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला