डॉ शाह नवाज़ नहटौरी प्रभारी मंडल मुरादाबाद
बिजनौर-: जिले में खनन माफिया अभी भी अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे हैं जिलाधिकारी के आदेश को दरकिनार करते हुए जिले में अभी भी अवैध खनन का कारोबार तेजी से चल रहा हैं ज्ञात हो कि आज दिनांक 7/11/2025 सुबह सवेरे बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं खेड़ा में राम गंगा नदी से अवैध खनन कर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चालक की उसी ट्रैक्टर में दबने से दर्दनाक मौत हो गई मृतक युवक अवैध खनन में मजदूर के तौर पर ट्रैक्टर चालक का काम करता था अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही की मांग अक्सर उठाती रही है और इस इस दर्दनाक मौत के बाद यह मुद्दा फिर से सुर्खियों में है लेकिन बिजनौर जिले में अवैध खनन को लेकर प्रशासन की तरफ से पहले भी बड़ी कार्यवाही हुई जैसे कि पूर्व में अवैध खनन के मामले में लापरवाही पाए जाने पर थाना अध्यक्ष तथा 6 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया जा चुका है बढ़ापुर की दुर्घटना के बाद देखना है कि प्रशासन अवैध खनन के कारोबार को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है !