दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के झारो गांव के पास शनिवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, म्योरपुर थाना क्षेत्र के टोला कांचन निवासी कुलदीप (24) पुत्र संत कुमार शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। कुलदीप ने बताया कि वे नधिरा में ड्यूटी कर किसी काम से दुद्धी आए थे। काम निपटाने के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी कटौंधी गांव रेलवे गेट से पहले अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीण संतोष कुमार की मदद से घायल कुलदीप को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम के देखरेख में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह