पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना चोपन का औचक निरीक्षण एवं मिशन शक्ति केंद्र का किया गया अवलोकन
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण
8.11.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना चोपन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक, मेस, थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के संधारण की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ पर महिला हेल्प डेस्क, महिला बीट अधिकारियों, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112) की कार्यप्रणाली तथा आने वाली महिला शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा प्रत्येक महिला फरियादी की शिकायत को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। थाना कार्यालय के अभिलेखों को अद्यतन रखने, परिसर की स्वच्छता बनाए रखने एवं जनता से शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्टाफ को अनुशासन, समयबद्धता एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।