बेहट तहसील के एसडीएम की बड़ी कार्रवाई
थाना बेहट पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही अवैध खनन पर शिकंजा, 11 वाहन किये जब्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट व उपजिलाधिकारी बेहट श्री मानवेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में थाना बेहट पुलिस टीम व राजस्व टीम द्वारा आज दिनांक 08.11.2025 को अवैध खनन से भरे 11 ट्रक जब्त किये गए। ये सभी वाहन बिना माइनिंग टैग, बिना रॉयल्टी, ओवरलोड अथवा एक्सपायर माइनिंग टैग के पाए गए। वाहनों अवैध उपखनिज सामग्री से भरे है।
कार्यवाही के मुख्य बिन्दु
अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई — 11 वाहन(ट्रक) जब्त
वाहन जब्त करने वाली टीम का विवरणः-
1. श्री मानवेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी बेहट
2. श्री एस0एन0 वैभव पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी बेहट
3. श्री सतपाल सिंह भाटी, प्रभारी निरीक्षक थाना बेहट, सहारनपुर
4. उ0नि0 करन नागर थाना बेहट जनपद सहारनपुर
5. हे0का0 507 गौरव राणा थाना बेहट जनपद सहारनपुर
6. का0 2339 अनिल कुमार थाना बेहट जनपद सहारनपुर
7. है0का0 357 अनुज कुमार थाना बेहट जनपद सहारनपुर
8. अमीन श्रवन कुमार तहसील बेहट जनपद सहारनपुर
9. अमीन नवीन सैनी तहसील बेहट जनपद सहारनपुर
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़