दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केवाल में शनिवार को धान का खेत देखने जा रहे एक आठ वर्षीय बालक को जहरीले सर्प ने दंश मार दिया, जिससे वह अचेत हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम केवाल निवासी मनीष कुमार (8) पुत्र सुरेश कुमार धान के खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के बीच छिपे सर्प ने उसके दाहिने पैर में काट लिया। सर्पदंश लगते ही बालक बेहोश होकर गिर पड़ा।
परिजनों ने तत्काल उसे एम्बुलेंस की मदद से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह