गुमशुदा युवक की तलाश जारी, पिछले माह से है गायब
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। करीब एक माह से गायब चल रहे कस्बा के युवक ने कर्ज में डूबकर अपने दो दोस्तों पर आरोप लगाते हुए आत्म हत्या करने की वीडियो अपने परिजनों को भेजकर वायरल की है। हालांकि अभी तक आत्म हत्या करने की कोई सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला साहूकारा निवासी युवक मुनेंद्र मिश्रा ने वीडियो वायरल करके बताया है। रुद्रपुर काशीपुर निवासी उसको दो दोस्तों ने उसे नेटवर्क कंपनी में फसाकर उसे कंगाल कर दिया। वह कर्ज में डूब गया। जिससे परिजन में उससे नफरत करने लगे। उसने वीडियो में कहा है। वह कर्ज दारों से तंग आकर वह आत्म हत्या कर रहा है।पिता रामसेवक मिश्रा के मुताबिक वह पिछले माह की 27 तारीख से गायब है। उसकी गुमशुदकी भी दर्ज करा दी है।लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है।वह 23 वर्षीय है। रंग गोरा कद 5 फिट है।थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया युवक की गुमशुदकी दर्ज है। तलाश की जा रही है।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली