थाना क्षेत्र के गांव से युवती लापता पीड़ित पिता ने भी पुलिस को तहरीर अपहरण की आशंका
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। इलाके के एक गांव से युवती लापता हो गई। पिता ने गांव में एक रिश्तेदार के घर रहने वाले युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की मंगलवार शाम करीब पांच बजे उसकी 20 वर्षीय पुत्री घर से दवा लेने वल्लिया जानें को कहकर गई थी।देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई।जिसके चलते उसकी खोजबीन शुरू की।
खोजबीन के दौरान पता चला कि गाँव के ही धर्मेन्द्र जो अपनी ननिहाल में ही रहता है,उसके पास रूद्रपुर निवासी एक युवक अतुल का आना-जाना रहता है। बताया जा रहा है कि वह युवक मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
जब पीड़ित ने धर्मेन्द्र से पूछताछ की तो उसने जानकारी देने से इंकार कर दिया।
पुलिस ने दोनों लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली