शराब के नशे की लत के चलते विषैला पदार्थ पीकर दी जान
फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव उनासी में शनिवार तड़के एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक शराब पीने का आदी था।
जानकारी के अनुसार, गांव उनासी निवासी पप्पू पुत्र मोतीराम (50 वर्ष) लंबे समय से शराब पीने का आदी था। शनिवार सुबह तड़के उसने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए।लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलने पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नशे की लत के चलते उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया युवक को शराब की नशा की लत लग गई थी। शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
मृतक पप्पू अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है।