सहारनपुर
दया शुगर मिल में गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा: किसानों का आरोप, बिना चेन घूमे ही मुहूर्त कर दिया गया
दया शुगर मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों की संख्या कम रही, जबकि मिल की चेन कुछ देर घूमने के बाद बंद हो गई। किसानों का आरोप है कि मिल प्रबंधन ने गन्ना तोलने से इनकार कर दिया। इस बीच, एक वायरल वीडियो में बिना चेन घूमे ही मिल का मुहूर्त किया गया है, जिसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
किसानों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें दिखाया गया है कि बिना चेन घूमे ही मिल का मुहूर्त कर दिया गया। किसानों का आरोप है कि मिल प्रबंधन उन्हें गुमराह कर रहा है।
मिल प्रबंधन के खिलाफ किसानों में आक्रोश है और वे जल्द ही इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़