आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने देवबंद, सहारनपुर में तैनात इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा वायरल वीडियो में आतंकी सिर्फ मुस्लिम नहीं होते और आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता, उनका धर्म सिर्फ पुलिस है आदि कहे जाने के बाद लाइन हाजिर किए जाने की तीखी भर्त्सना की है.
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति संविधान की मूल भावना के अनुरूप बातें कह रहा था, उसे लाइन हाजिर किया जाना मौजूदा सरकार की मानसिकता को दर्शाता है.
उन्होंने इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा को तत्काल उनके पद पर वापस किए जाने की मांग की.
अमिताभ ठाकुर ने सुबह ही उन्हें प्रशंसा पत्र भेजते हुए डीजीपी से उन्हें पुरस्कृत करने की मांग की थी.
डॉ नूतन ठाकुर
प्रवक्ता आजाद अधिकार सेना
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़