भारतीय किसान यूनियन तोमर ने गंगनोली पुलिस चौकी पर किया धरना प्रदर्शन
नवनियुक्त थाना प्रभारी राजकुमार चौहान को सौंपा ज्ञापन
गागनौली चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में चोरी की बढ़ती घटनाओं से दस्त का माहौल
युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने गंगनोली चौकी इंचार्ज पर लगाया लापरवाही का आरोप
अवैध खनन और गन्नों से भरी ओवरलोड की ट्रॉलियों पर लगाए लगाम:सौरभ त्यागी
नागल: रविवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में नागल थाने के अंतर्गत पड़ने वाली गंगनोली चौकी पर धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें संगठन के सैकड़ो लोग मौजूद रहे। गांगनोली चौकी के आस पास पढ़ने वाले गांव बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत में है, लेकिन चौकी प्रभारी सभी चोरियों को अनदेखी कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिला अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम के साथ अपने भोले भाले गांव वालों और किसानो का दर्द बांटने के लिए गांगनोली चौकी पर पहुंचे। धरने की खबर सुनते ही
नांगल थाना प्रभारी राजकुमार चौहान गांगनोली चौकी पहुंचे और युवा जिला अध्यक्ष से समस्याओं के बारे में जानकारी ली।युवा जिला अध्यक्ष द्वारा समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन थाना अध्यक्ष को सौंपा।जिसमें 1.गांव पहाड़पुर, गागनोली और सोहनचिढ़ा में खेतों पर लगे नलकूपों की चोरी लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन गांगनोली चौकी पुलिस द्वारा अब तक किसी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है।2.बजाज शुगर मिल द्वारा लगाए गए गन्ने के सेंट्रो से ओवरलोड भरे बड़े बड़े ट्रॉली सड़कों पर चल रहे हैं क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है।3. तीन माह पूर्व गांव पहाड़पुर में किसान महिपाल की दुकान में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाई गई थी की लेकिन अभी तक अपराधी का पता नहीं लग पाया। 4. अवैध खनन मानव नागल क्षेत्र में अपने पैर फैला रहा है की वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई।
युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने सभी समस्याओं से नवनियुक्त थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द कराया जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन तोमर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। नांगल थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी का निवारण जल्द से जल्द करने का बड़ा आश्वासन दिया इस दौरान *युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज राणा, मुजम्मिल जिला प्रवक्ता, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, जिला महासचिव राजू कश्यप ,अलीम तहसील अध्यक्ष देवबंद, तहसील प्रभारी सोनू, सुंदरलाल ब्लॉक अध्यक्ष,रमेश, शाहरुन मलिक, हरि ओम, अनुज वर्मा, सुनील त्यागी, रोहित, सोनू ,मुर्तजा,मोनू, देवांश, सुबोध राणा, सुनील त्यागी, महिपाल, अक्षय राणा, मोहसिन, वसीम, वहाब, सैयद, आदित्य, राघव राणा, नौशाद, इस्तकार, नदीम ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़