उरई(जालौन):
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित हेतु अपर जिला जज ने समस्त सीओ के साथ की बैठक:
मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में जिले के समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न हुयी।अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पारूल पॅवार ने उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि आप अपने स्तर से सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को इस आशय का निर्देश निर्गत करें कि वे विभिन्न न्यायालयों से निर्गत सम्मन/नोटिसों का तामीला शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें, क्योंकि यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कतिपय थानों से सम्मन/नोटिसों का तामीला सही ढंग से नहीं कराया जाता है। इस सम्बन्ध में ढिलाई न बरती जाये। माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त गाइड-लाइन्स के अनुपालन में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/ विधिक जागरूकता कार्यक्रमों में प्रशासन एवं अन्य विभागों का सहयोग बनाने तथा ग्रामीण एवं शहरीय क्षेत्रों में कार्यरत पैरालीगल वालंटियर्स को उनके कार्यों में आवश्यक सहयोग देने हेतु उपस्थित क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित जिले के क्षेत्राधिकारी पुलिस ने पूर्ण सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी उरई अर्चना सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी कालपी के प्रतिनिधि इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश