उरई(जालौन):
सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस कालपी में डीएम एवं एसपी ने सुनी फरियादियों की जनसमस्याएं:
24 प्राप्त शिकायतों में 4 का हुआ मौके पर निस्तारण:
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन थाना कोतवाली कालपी में आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आमजनमानस की समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की शिकायतों का तत्परता के साथ निस्तारण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि आम जनता की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना पुलिस की मूल जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। आज सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 24 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश