सहारनपुर में कार-बाइक टक्कर में एक की मौत,
एक गंभीर घायल; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे
सहारनपुर के देवपुरा गांव में एक भयानक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा एक थार गाड़ी और बाइक की टक्कर से हुआ। दुर्घटना के वक्त, बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
मृतक की पहचान थाना भवन के गांव ईरशादपुर निवासी विजयपाल पुत्र रतिराम के रूप में हुई है।
घायल व्यक्ति थाना बेहट के गांव गन्देवेड़ निवासी रघुवीर पुत्र सुच्चन हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली मार्ग स्थित देवपुरा गांव में ईरशादपुर से एक बारात आई हुई थी। विजयपाल अपने साथी रघुवीर के साथ बाइक पर सवार होकर इस बारात में शामिल होने जा रहे थे।
जैसे ही वे देवपुरा गांव में प्रवेश करने के लिए सड़क पार कर रहे थे, सहारनपुर की ओर से आ रही एक थार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। घायल रघुवीर को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, और मृतक विजयपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष नवीन कुमार सैनी ने बताया कि थार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीड़ित पक्ष की तहरीर शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़