“आज सहारनपुर के हकीकत नगर में मानवता की एक और मिसाल पेश की गई। राधा स्वामी परिवार के दीपक मक्कर ने हकीकत नगर निवासी चंद्रभान के मरणोपरांत निधन के बाद उनके परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इस दुखद घड़ी में भी उनकी बेटियों ने साहस दिखाते हुए पिताजी के नेत्रदान की सहमति दी, जिससे किन्हीं दो नेत्रहीन व्यक्तियों को दुनिया देखने का सौभाग्य प्राप्त हो सकेगा।
सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था ‘रोशनी आई रिट्रीवल सेंटर’ एवं ‘रोशनी मानव सेवा ट्रस्ट’ से संबंधित आई बैंक की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नेत्रदान की प्रक्रिया को सफल बनाया। इस पुनीत कार्य में चीफ मेडिकल डायरेक्टर डॉ. श्वेता, अध्यक्ष सूरज जैन, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. वी.पी. त्यागी, बलजीत सिंह चावला और नितिन त्यागी का विशेष सहयोग रहा।
संस्था ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी के अथक प्रयासों से अब तक 1126 लोगों को रोशनी देखने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है।”
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़