इंडिया टीवी ब्यूरो चीफ राजेश मौर्य
पडरौना शहर में हड़कंप! न्यू लाइफ हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा—जांच की मांग पर अड़े
पडरौना। नगर के न्यू लाइफ हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिवार की ओर से लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही है।
सूचना पर पुलिस पहुंच चुकी है और स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर जांच की तैयारी की बात कही जा रही है।