अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। बीएलओ कार्य से मुक्त होकर स्कूल वापस होने पर शिक्षकों को आगामी परीक्षा परिणाम सुधारने की चिंता सता रही है। शत प्रतिशत परीक्षा के लिए शिक्षकों ने सामूहिक बैठक आयोजित कर स्कूल समय के अतिरिक्त समय में सुबह एवं शाम को विषय के अनुसार ढोंडवाड़ा स्कूल में परीक्षा तक प्रतिदिन अतिरिक्त कक्षा लगाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत लगातार लगातार कक्षाएं की जा रहीं हैं। जिसमें शेष रहा पाठ्यक्रम व रिवीजन के माध्यम से कठिन अवधारणाओं को सरल तरीके से हल करने, व कमजोर बच्चों को विशेष तौर पर सिखाया जा रहा है। साथ अर्धवार्षिक परीक्षा कमजोर प्रदर्शन वाले छात्रों को विशेष रूप से रेखांकित कर पढ़ाया जा रहा है। संस्था के शिक्षक मदनलाल डढोरे ने बताया कि गणित संकाय के लिए अतिरिक्त कक्षाएं उत्कृष्ट परिणाम देंगी। गणित विषय में बच्चे कठिन अवधारणाओं को खेल-खेल में सीख रहें हैं। अतिरिक्त कक्षा लगाने में प्राचार्य मीना डंडारे, प्रीतिबाला माकोड़े, अशोक इवने, हेमलता चौधरी, योगेन्द्र मेहरा, डॉ.कलावती हारोड़े, मदनलाल डढोरे, ताहिरा बानो, महेन्द्र पवार, आशा अरोरा, राजेन्द्र बेले, शारदा माथनकर, जाग्रति भावसार, पूनम काले, अशोक पवार, जयदेव डोंगरे, होसीलाल उइके, राजू गंगारे, केसी पवार, कविता मोखेड़े सहित सभी शिक्षक रिजल्ट सुधारने का प्रयास कर रहें हैं।