उम्मेद जोया नाडोल (पाली) इण्डियन टीवी न्यूज। बिजोबा गांव में आज संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग एवं श्री पार्श्व गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन। गौशाला सभा भवन में किया गया । गौशाला के प्रबंधक लेखराज देवासी ने बताया कि पंचायत स्तरीय गौशाला आश्रम स्थल के संस्थानों को निर्माणव गौशाला विकास योजना एवं गौशालाओं में आने वाले विभिन्न अनुदान की समस्याओं का निराकरण किया। निदेशक ने गौशाला का निरीक्षण भी किया। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग पाली के डॉ मनोज पंवार ने बताया कि पंचायत स्तरीय गौशाला आश्रम स्थल के लिए संस्थाओं को निर्माण कार्य एवं गौशाला विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने सभी का आह्वान किया कि इस योजनाओं को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ।पाली से पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी चिकित्सक डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है ऑफलाइन भी इसका आवेदन कर सकते हैं इसमें करीब 90 लख रुपए की सहायता का प्रावधान है जिसमें 10 और 90 के अनुपात में तीन किस्तों में रुपए का प्रावधान है उन्होंने गौशालाओं में अनुदान में आने वाले समस्याओं का समाधान भी किया।डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि गौशाला विकास योजना में गौशालाओं को 10 लाख रुपए के कार्य करने का भी प्रावधान है कार्यशाला में अतिथि नि वर्तमान पाली जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य डॉ राजकमल पारीक ने सभी गौशाला वालों को ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायत में जहां गौशाला नहीं है उन्हेंभी आवेदन करने की अपील की एवं ज्यादा से ज्यादा ग्राम पंचायतें एवं क्षेत्र के भामाशाह इन योजनाओं का लाभ ले इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेश कुमार प्रबंधक श्री गौशाला घाणेराव, पर्वत सिंह प्रबंधक जय जिनेंद्र गौशाला सोमेश्वर अशोक कुमारसेपटावा गौशाला, बस्ती मल रामावत श्री कीरवा गौशाला सचिव, ललित उपाध्याय, जोधाराम घांची, मकनाराम वरपा, गौ रक्षा के शैतान सिंह राजपुरोहित कमलेश राय सोनी आदि गौशालाओं के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.