इंडियन टीवी न्यूज़ जिला प्रभारी डॉक्टर इकराम
नजीबाबाद विधानसभा में जनसंपर्क तेज, गौसपुर व लालपुर का दौरा
आज नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौसपुर एवं लालपुर का दौरा किया गया। इस दौरान गौसपुर में एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जयपाल सिंह ने की तथा संचालन सचिन कुमार ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों के लोग एकजुट होकर चंद्रशेखर आज़ाद जी के नेतृत्व में नजीबाबाद से आज़ाद समाज पार्टी का विधायक बनाएंगे। वक्ताओं का कहना था कि जिस मजबूती और बेबाकी से चंद्रशेखर आज़ाद जी दलितों, मुसलमानों और पिछड़े वर्गों के मुद्दे उठा रहे हैं, वैसा आज तक किसी ने नहीं किया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि नगर पंचायत साहनपुर चेयरमैन एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी के समक्ष गांव की विभिन्न समस्याएं भी रखीं। खुर्शीद मंसूरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों और मंचों तक पहुंचाया जाएगा तथा जनहित की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।
दौरे के दौरान ग्रामीणों में आज़ाद समाज पार्टी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और 2027 में बदलाव का संकल्प दोहराया गया।