सहारनपुर
थाना गागलहेडी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
गागलहेडी थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा व गागलहेडी काली नदी पुलिस चौकी प्रभारी सौरभ यादव के साथ बदमाशों से मुठभेड़
पूरा मामला गागलहेडी काली नदी क्षेत्र की पुलिस चौकी का बताया जा रहा है
थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त घायलवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर , 01 जिन्दा/02 खोखा.315 बोर, 01 बिना नम्बर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। आज शाम को थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम द्वारा भगवानपुर रोड़, चांदपुर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी तभी गागलहेड़ी की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार बदमाश पुलिस टीम पर जाने से मारने की नियत से फायरिंग कर मोटरसाइकिल मोड़कर ग्राम चांदपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दुरी पर जाकर बदमाशों की मोटर साइकिल फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पेड़ की आड़ लेकर पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बायें पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 01 अन्य बदमाश अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान निजामुद्दीन उर्फ निजाम पुत्र ताहिर मौ0 तारापुरी, लिसाड़ी गेट जनपद सहारनपुर* के रूप में हुई । घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार/घायल बदमाश के विरुद्ध जनपद मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर एक्ट, चोरी, आर्म्स एक्ट व लूट जैसे संगीन अपराधों में करीब 01 दर्जन मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्तगण जनपद सहारनपुर में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़