थाना भारकच्छ जिला रायसेन
बलवा के आरोपीगण को गिरफ्तार कर भेजा जेल थाना भारकच्छ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बाड़ी श्रीमती नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भारकच्छ विनोद परमार द्वारा बलवा एवं गंभीर चोट पहुंचाने वाले सभी आरोपीगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। घटना दिनांक 16.11.25 को आरोपीगण 1. हरिसिंह पिता प्रेमसिंह 2.दीपक पिता श्यामसिंह ठाकुर 3. रूपसिंह पिता प्रेमसिंह 4. जगदीश पिता प्रेमसिंह 5. वीरनसिंह पिता प्रेम सिंह सभी निवासी ग्राम किशनपुर थाना भारकच्छ द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी शैलेन्द्र ठाकुर एवं उसके परिवार वालों के साथ फरसे एवं लाठी डंडों से मारपीट की थी। मारपीट के दौरान एक घायल व्यक्ति की अंगुली कटकर अलग हो गई थी। पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में प्रकरण कायम कर विवेचना की । प्रकरण के सभी आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा सभी को जेल भेजा गया।