✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
शासकीय तिलक कॉलेज में ई-बेस्ट प्रबंधन पर मॉडल प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित
कटनी – प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ई-बेस्ट प्रबंधन पर महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा मॉडल प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बाजपेई के मार्गदर्शन में डॉ माधुरी गर्ग, श्रीमती ज्योत्सना आठ्या, श्री अजय कुररिया, श्री राजेश साहू, श्री पुनर्वसु भट्टाचार्य के उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन परिचय डॉ ज्ञानेंद्र मोहन श्रीवास्तव ने किया।
ई-बेस्ट प्रबंधन पर मॉडल प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मॉडल ई-बेस्ट से प्राप्त उपयोगी वस्तुओं का उपयोग वॉटर सेंसर का आविष्कार किया जो पानी के टंकी के वाटर फ्लो होने से बचाया जाता है। जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मॉडल में ई-बेस्ट के रूप में खराब एलईडी बल्ब गार्डन का सौंदर्य करना कार्यालय के पेपर बेस्ट मनी प्लांट के लिए इन्डोर के रूप में किया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार आधुनिक शहर के बेस्ट के प्रबंधन के रूप में किया गया।
कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार, डॉ शिवनंदन पटेल, डॉ दीपेंद्र सिंह, डॉ सूची सिंह, डॉ जोत्सना पाठक, डॉ सैलजा बरसिया, डॉ शोभाराम पाटिल, डॉ राजश्री शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ अनिल कुमार गौतम ने किया कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रदर्शनी मे सहभागिता रही।