कौशिक नाग – पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप विश्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वीकार कर लिया है. 13 दिसंबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में विश्वप्रसिद्ध फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था, दर्शकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प और स्टेडियम में तोड़फोड़ के बाद हो रही आलोचनाओं के बीच इस्तीफा दिया है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के जाने-माने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक मामले में खेल मंत्री अरूप विश्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब खुद खेल मंत्रालय का प्रभार संभालेंगीं. तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने मंगलवार को यह जानकारी दी. तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने बताया कि मेस्सी के कार्यक्रम में कुप्रबंधन मामले में अरूप विश्वास ने इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इससे पहले कुणाल विश्वास ने कहा था कि अरूप विश्वास ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के ‘कुप्रबंधन’ को लेकर हाल ही में हुए विवाद के मद्देनजर अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है. ष ने एक फेसबुक पोस्ट में अरूप विश्वास की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे गये इस्तीफे की प्रति साझा की, जिसमें उन्होंने राज्य के खेल मंत्री के रूप में अपने दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया था. घटनाक्रम 13 दिसंबर को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (जिसे सॉल्ट लेक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है) में मेस्सी की भागीदारी वाले आयोजन के दौरान कथित कुप्रबंधन और सुरक्षा चूक को लेकर बढ़ती आलोचना और राजनीतिक विरोध के बीच आया है.