राजेन्द्र धाकड़ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम! शहर के एसएनजी ग्राउंड में मंगलवार को फ्रेंड्स कप 2025 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर पहुंचे और रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। उद्घाटन अवसर पर क्रिकेट मैचों के साथ म्यूजिकल इवेंट्स और अवॉर्ड समारोह का आयोजन भी किया गया, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
डे-नाइट टूर्नामेंट के दौरान मैदान में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए मुकाबलों को रोमांचक बनाया, वहीं दर्शकों ने तालियों और जयघोष के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले ही दिन नर्मदापुरम के खेल प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
आयोजक समिति ने बताया कि फ्रेंड्स क्लब खेल, खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए हमेशा कुछ नया और अनूठा करने का प्रयास करता रहा है। इस बार महिलाओं एवं परिवारों के लिए अलग से बॉक्स बनाकर बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है, जो इस आयोजन को अन्य टूर्नामेंट्स से अलग पहचान देती है। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना तथा लोकल और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करना है।
पाँच मुकाबले, जबरदस्त रोमांच
शुभारंभ के दिन कुल पाँच मैच खेले गए। पहला मुकाबला फिट एंड फ़ाइन मयूर और महाकाल चोराहिट के बीच खेला गया, जिसमें मयूर विजेता रही। दूसरा मैच खिड़किया और शानवी एंटरप्राइजेस के बीच हुआ, जिसमें शानवी विजेता रही। तीसरा मुकाबला महाकाल चोराहिट और खिड़किया के बीच खेला गया, जिसमें महाकाल ने जीत दर्ज की। चौथे मैच में फिट एंड फ़ाइन मयूर और शानवी आमने-सामने हुए, जिसमें शानवी विजेता रही। अंतिम मुकाबला महाकाल चोराहिट और फिट एंड फ़ाइन मयूर के बीच खेला गया, जिसमें मयूर ने जीत हासिल की। पाँचों मुकाबलों के बाद फिट एंड फ़ाइन मयूर और शानवी एंटरप्राइजेस की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। आगामी चरणों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा पूर्व विधायक पं. गिरजा शंकर शर्मा रहे। विशेष अतिथियों में मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी कंचन ठाकुर, एमपीसीए की वर्तमान मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा, कपिल फ़ौजदार, अनिल बुंदेला, विवेक गौर, राजेंद्र उपाध्याय, प्रकाश शिवहरे, मनीष तिवारी और अमीन राइन शामिल रहे।
खिलाड़ियों का सम्मान
इस अवसर पर नर्मदापुरम की गौरव सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आध्या तिवारी सहित रवि बड़गुजर और शानू खान को फ्रेंड्स क्लब द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति
आयोजन समिति से विवेक भदोरिया नीरज कैथवास ,आलोक राजपूत, अनुराग तिवारी, रोहित गौर, शहीद खान, राजेंद्र धाकड़, शुभम राजपूत, अनीश राजपूत, इमरान खान, रवि उदासी, पीताम्बर जोशी, सुनील मिश्रा, राम राजपूत, आनंद चतुर्वेदी, टिंकल रैकवार, अविनाश वाल्मीकि, श्याम शर्मा, नीतेश तिवारी, ध्रुव ठाकुर, श्रेयस शर्मा, आशु तिवारी, पीयूष शर्मा, अगम समैया, शिवा मेषकर, राकेश धाकड़, दिलीप मांझी, सागर सन्तोरे, रोहित तिवारी, मोहम्मद असर, दीपेश बामने, सत्यम पटवा, शुभम शर्मा, सचिन यादव, सौरभ चौधरी, शिवम गौर, अर्कजीत सिंह, जयजीत गुप्ता, पवन यादव, गौरव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।