फ्रेंड्स कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर, लगातार हो रहे कांटे के मुकाबले, भारतीय हॉकी टीम के उप कप्तान विवेक सागर हुए सम्मानित आयोजन की करी सराहना
राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो चीफ नर्मदापुरम
फ्रेंड्स कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोजाना रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। दर्शकों की भारी मौजूदगी के बीच खेले जा रहे मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट को और भी यादगार बना दिया है।
दिन का पहला मुकाबला ट्रिपल इक्का और सारणी के बीच खेला गया, जिसमें ट्रिपल इक्का की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित भोपाली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला कनिष्क 11 और रेनाल्ड के बीच हुआ। इस मैच में कनिष्क 11 ने दमदार खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इरफान नुरी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दिन का तीसरा मुकाबला सारणी और रेनॉल्ट के बीच खेला गया, जिसमें सारणी की टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले में उम्दा खेल के लिए सोइब खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
चौथा मुकाबला कनिष्क 11 और ट्रिपल इक्का के बीच खेला गया, जिसमें कनिष्क 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस मैच में संतोष गोयल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं पांचवां रोमांचक मुकाबला कृपा लेकर और सारणी के बीच खेला गया, जिसमें ट्रिपल इक्का की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस मैच में गुलशन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
टूर्नामेंट के दौरान विशेष रूप से भारतीय टीम के उपकप्तान एवं नर्मदापुरम के गौरव विवेक सागर जी के साथ ही नीरज तिवारी एवं आलोक गिरोटिया को सम्मानित किया गया।
फ्रेंड्स कप टूर्नामेंट में लगातार हो रहे रोमांचक मुकाबलों से क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।