सहारनपुर
बाल विवाह मुक्त भारत विषयक जानकारी दी
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहारनपुर के दिशा
निर्देश में (भ्म्ॅ ) के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम
के अंतर्गत भारतीय जूनियर हाई स्कूल, गिल कॉलोनी, सहारनपुर में बालिकाओं
को बाल विवाह मुक्त भारत के बारे में जागरूक किया गया व शपथ दिलायी गयी।
बालिकाओं को बताया गया कि यदि आपके आसपास कोई भी 18 वर्ष से कम आयु की
लड़की का विवाह होता है व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो
वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप
1098 पर सूचित करें साथ ही बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री
कन्या सुमंगला योजना ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य), स्पॉन्सरशिप
योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तार
पूर्वक जानकारी दी।
सहारनपुर
आर्किटेक्ट और इंजीनियर को सृष्टि का मार्गदर्शक: पद्मश्री भारत भूषण
सहारनपुर। सहारनपुर आर्किटेक्ट एंड इंजीनियर संगठन के तत्वावधान में
आयोजित नव चेतना 2.0 बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मैटेरियल एग्जिबिशन के साथ-साथ
कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें आईआईटी रुड़की, सीएसआई आर, सीबीआरएल
रुड़की वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों ने भवन निर्माण के साथ-साथ
परिवर्तित जलवायु और भूकंपरोधी निर्माण पर विशेष गुणवत्ता परख कार्य किए
जाने को प्रेरित किया।
आज अंबाला रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित नव चेतना 2.व एक्यों
कार्यशाला का मुख्य अतिथि योग गुरु पदमश्री भारत भूषण ने दीप प्रचलित कर
कार्य कर्म का शुभारंभ किया। योग गुरु भारत भूषण ने कहा कि वास्तुकारों
के ज्ञान जग में उन्होंने आज आहुति दी है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि
यह आयोजन वास्तव में नई ऊंचाइयां छूएगा उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने
निर्माण की बारीकियां को समझ कर इस प्रकार की व्यवस्था की है कि हम अपनी
सभ्यता को बनाए रखें उन्होंने आर्किटेक्ट और इंजीनियर को सृष्टि का
मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि वह विध्वंस करने के साथ-साथ सृजन भी करते
हैं क्योंकि वह पहले ही परिकल्पना कर लेते हैं कि हमें इससे अच्छा क्या
देना है। उन्होंने कहा कि भारत अपने स्वरूप की ओर लौट रहा है जिसमें
आर्किटेक्ट और इंजीनियरों का विशेष महत्व है और निश्चित रूप से भारत का
प्राकृतिक वैश्विक ढांचा परिवर्तित नजर आएग।
इस अवसर पर विकास प्राधिकरण के सचिव विजय शुक्ला, सीनियर सिटीजन वेलफेयर
एसोसिएशन के संस्थापक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण लाल अरोड़ा समाजसेवी
विश्वजीत सिंह पुंडीर पशु चिकित्सा संदीप कुमार प्रदीप गोयल शमीम अख्तर
सीआईएस अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी एच एस चढ़ड़ा, बलजीत चावला सक्षम बत्रा रवि
टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर जलवायु साहिष्णु भविष्य के लिए निर्मित पर्यावरण पुर्नविचार
डिजाइन सामग्री और प्रोद्योगिकी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़