ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन
प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत पुनर्गठन की अधिसूचना जारी होने पर धर्मपुर विकास खंड की जंगेशु पंचायत के लोगों ने पंचायत के माध्यम से कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी वो मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुखु से मांग उठाई है कि जंगेशु पंचायत क्षेत्र की पहाड़ी भौगोलिक स्थिति हैं जिसकी वजह से काफी गांव पंचायत मुख्यालय से 15 से 18 किलोमीटर दूरी पर स्थित है जिसकी वजह से लोगों को तो परेशानी होती ही है बल्कि पहाड़ी भौगोलिक स्थिति के कारण यहां का विकास करना भी काफी जटिल है इस लिए जंगेशु पंचायत की दो पंचायत का विभाजन हो ताकि दो पंचायत बन सके । लोगों ने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुखु से मांग उठाई कि वह अपनी प्राथमिकता प्रदान करें । ताकि लोगों इस समस्या से निजात पा सके ।