फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक एवं हिंदू हृदय सम्राट डॉ. प्रवीण तोगड़िया के प्रस्तावित बरेली आगमन को लेकर रविवार को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुर द्वारा स्थित बसंत विहार कॉलोनी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री हरेंद्र सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला परिषद की रितु वर्मा, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बरेली के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला महामंत्री हरीश कुमार सहित संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
अपने संबोधन में प्रदेश संगठन महामंत्री हरेंद्र सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने 11 जनवरी को बरेली में आयोजित होने वाले डॉ. प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने बताया कि डॉ. प्रवीण तोगड़िया के बरेली आगमन को लेकर फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शाही, शीशगढ़, सीबीगंज क्षेत्र सहित विभिन्न गांवों में लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों के माध्यम से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, जिला प्रभारी सुबोध चौहान, मीरगंज तहसील महामंत्री प्रेम शंकर राठौर, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉ. मुदित प्रताप सिंह, गौरव शर्मा, सतीश सिंह, ओमेंद्र मौर्य, पप्पू प्रजापति, वीरेंद्र वर्मा, सोमपाल राजपूत, सचिन गुप्ता, तहसील मंत्री देवेंद्र ठाकुर, पी.एस. राठौर, राम सिंह, शिवा राठौर, वार्ड अध्यक्ष विजय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर 11 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
पवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली