उम्मेद जोया नाडोल पाली टीवी न्यूज
नाडोल के सरस्वती उच्च प्राथमिक विद्या मंदिर नाडोल में संस्थाप्रधान प्रहलाद भाटी के नेतृत्व में 15 से 22 दिसम्बर तक विद्यालय साप्ताहिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों के लिए नेतृत्व क्षमता, बाल अधिकार सरंक्षण एवं बाल अधिकारों अधिनियम एवं इसके उदेश्य, गुड़ टच और बैड टच जैसे विषयों पर विभिन्न प्रतियोगितओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ अध्यापक भरत कुमार वैष्णव के नेतृत्व में विभिन्न खेल प्रतियोगिता एवं गुड़िया परमार के नेतृत्व में मेहन्दी, रंगोली, चित्रकला, चार्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक शिविर में सरदार दल की छात्रा राजेश्वरी कंवर के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय सप्ताहिक शिविर समापन समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान मेले की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान् प्रकाशसिंह राजपुरोहित, चन्द्रशेखर मालवीय, रमेश चौधरी (हिंगलाज नोवेल्टी) एवं विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सुकनराज मालवीय, विद्यालय के अध्यापक दिनेश कुमार,जागृति दहिया, जसुमति कंवर, पुष्पा कंवर, जसोदा राठौड एवं मनिषा देवी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने समारोह में शिरकत की।