सहारनपुर
थाना जनकपुरी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित एक होजरी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई- आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया- लपटें और धुएं के गुबार दूर से ही नजर आ रहे है-जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया- सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फायर ब्रिगेड को अवगत कराया गया- आग पर काबू पाने के लिए 3 से 4 दमकल गाड़ियों को लगाया गया है जो आग बुझाने में मशक्कत के साथ जुटी है- गोदाम में रखे होजरी सामान के जलने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है- फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है- पूर्ण विवरण की प्रतीक्षा
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़