बहराइच में आस्था वेलफेयर सोसायटी की तरफ से कराए जा रहे दो दिवसीय मेकअप सेमिनार का आज समापन हो गया।सेमिनार में कई जिलों की सैकड़ों महिलाओं ,बेटियों ने दरगाह क्षेत्र के कैलाश होटल निकट चौधरी मेडिकल स्टोर के बगल आस्था वेलफेयर सोसायटी के प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंच कर प्रशिक्षण प्राप्त किया,सेमिनार के प्रथम दिन शुक्रवार को एचडी मेकअप और इंगेजमेंट मेकअप का प्रशिक्षण दिया गए जबकि दूसरे दिन ब्राइडल मेकअप का प्रशिक्षण दिया गए। मेकअप का प्रशिक्षण मेकअप आर्टिस्ट खुशी वर्मा ने दिया और सेमिनार की संयोजक शीबा नसरीन रहीं वहीं संजय यादव ने मॉडल फोटोग्राफी की जिम्मेदारी निभाई। मेकअप सेमिनार समापन के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं, बेटियों को आस्था वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्टर व मिसेज़ सेंसेशन यूनिवर्स 2025 सविता वर्मा ने सर्टिफिकेट वितरित किया। इस दौरान मान्या ब्यूटी पार्लर से रीमा श्रीवास्तव,नेहा पाल, काव्या ब्यूटी पार्लर हुज़ूरपुर ,रागिनी मेकओवर पार्लर, पल्लवी ब्यूटी पार्लर वा मानसी ब्यूटी पार्लर के साथ बहुत सी महिलाओं और बेटियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।आस्था वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्टर सविता वर्मा ने बताया कि आज महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है बस जरूरत है सही दिशा की और उनकी प्रतिभा को निखारने की जिसके लिए ये सेमिनार आयोजित किया गया था।