रामपुर मनिहारान पुलिस ने तीन वारंटी आरोपियों को दबोचा.
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध रोकथाम व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, रामपुर मनिहारान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान तीन गैर-जमानती वारंटी (NBW) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बबला, उसके पुत्र दीपक और किशन, दीपक, सभी निवासी ग्राम बालपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ लंबे समय से वारंट जारी थे। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़