सहारनपुर
दिव्यांग बालक ने पैरा राइफल शूटिंग नेशनल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
सहारनपुर- भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर दिव्यांग बालक अनमोल साहनी को दिल्ली में आयोजित 10 मीटर पैरा राइफल शूटिंग नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री जसवंत सैनी, नगर विधायक राजीव गुम्बर एवं महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल ने अनमोल साहनी को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़