मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नागलमाफी में एक मकान में अचानक आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया।ग्रामीणों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।गुरुवार की सुबह गाव नागलमाफ़ी निवासी दीपक कुमार घर से बाहर गया था अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई।ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।ओर आग पर काबू पाया।लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखा हजारों रूपये का घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो चुका था।पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है ग्रामीणों ने पीड़ित के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़