मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतन्याव गांव के पास का है। जहां आज सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे पखरौली विद्युत उपकेंद्र के विद्युत विभाग के अवर अभियंता जेई दिनेश चंद्र पखरौली पावर हाउस से बाइक में सवार होकर बबेरू जा रहा था। तभी सतन्यांव गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे अखिलेश तिवारी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक खड़ी करवाकर मारपीट शुरू कर दिया। और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया । जिससे पीड़ित विद्युत विभाग के जेई के द्वारा बबेरू कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं पुलिस के द्वारा प्रार्थना पत्र लेते हुए जेई को मेडिकल के लिए भेजा है। व पुलिस इस मारपीट की जांच में जुट गई है।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट