सहारनपुर
थाना बेहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई-हत्या के प्रयास के आरोपी मुकुल को किया गिरफ्तार-तलवार बरामद-रंजिश में युवक पर चाकू-तलवार से किया था जानलेवा हमला…
सहारनपुर : थाना बेहट पुलिस ने हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है – पुलिस के अनुसार 10 जनवरी 2026 को ग्राम मुर्तजापुर निवासी सुरेन्द्र ने तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र अंकुज पर रंजिश के चलते मुकुल पुत्र रविन्द्र ने चाकू व तलवार से जानलेवा हमला किया-आरोप है कि खेत से घर लौटते समय अंकुज के दोनों हाथों पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और सिर पर तलवार से हमला किया गया- घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो टीमें गठित कीं-प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस ने अभियुक्त मुकुल को ग्राम बूबका से धौलाकुआं मार्ग से गिरफ्तार किया-पूछताछ में उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की गई- अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच जारी रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़