सहारनपुर-
तीतरों क्षेत्र से पशुधन चोरी का प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने 24 घंटे से पूर्व ही किया खुलासा-
योजना बंद तरीके से सकुशल किस का पशुधन बरामद दो को भेजा जेल-
तीतरों सहारनपुर शनिवार की बीती रात्रि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोलाखेड़ी के माजरा फुसगढ़ से अज्ञात चोरों ने किसानो की दो भैंस व एक उनका कटडु चुरा लिया था जिस संबंध में बलराम ने कोतवाली तीतरों में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने जिस संबंध में पुलिस टीमें गठित कर 24 घंटे से पहले ही सकुशल दोनों भैंस एवंम उनका कटडु बरामद कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्रकुमार ने उक्त मामले में अभिलंब सांज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।धानवा से फुसगड जाने वाले रास्ते से मुखबीर की सटीक सूचना पर तीतरों पुलिस ने दो अभियुक्त को दो भैंस एवंम एक कटड़ू सहित गिरफ्तार किया। छानबीन करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त पशुधन चोरी का है।पशु मालिकों द्वारा पशुओं की पहचान होने पर उन्हें पशु स्वामियों को दे दिया गया आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र सीताराम कोलाखेडी निवासी तथा शौकीन पुत्र जहीर ग्राम धानवा थाना तीतरो जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। उक्त पशुधन को अभियुक्त गण बचने के लिए शामली ले जा रहे थे तथा मोनु व सद्दाम सहित हम चारों ने पशु चुराए थे।पंजीकृत मामले के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार दोनों उपयुक्तो को जेल भेज दिया गया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़