देवबंद में कक्षा 9 के छात्र की बेरहमी से हत्या-घर से बुलाकर चाकू से गोदा- शव रेलवे ट्रैक पर फेंका-दंपति समेत पांच पर हत्या का आरोप
सहारनपुर: देवबंद में सनसनीखेज वारदात-14 वर्षीय किशोर की हत्या से हड़कंप मंच गया -कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुरा (मेघराजपुर) में कक्षा 9 में पढ़ने वाले 14 वर्षीय मयंक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई- घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि मयंक को घर से बुलाकर पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई-हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया-सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रूपचंद ने गांव के ही एक दंपति सहित उनके बेटे-बेटी समेत कुल पांच लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है- कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है- पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़