मामला बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज ग्राउंड का है, जहां गुरुवार को ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच प्रयागराज बनाम इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब बबेरू के बीच खेला गया, जिसमें फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उसके बाद अंपायर अजय सिंह, जगदीश सिंह के द्वारा दोनों टीमों के कैप्टन की बीच टास करवाया गया। जिसमें इलेवन स्टार बबेरू ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें बबेरू टीम के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए, जिसमें मनीष भाटी 38 रन, पियूष गुप्ता 33 रन, विक्रांत 31 रन, निशांत यादव 27 रन, बनाया वहीं प्रयागराज के गेंदबाज उदय प्रताप 4 विकेट, अभिनव, आदर्श 2-2 विकेट हासिल किया है।. प्रयागराज टीम के खिलाड़ियों ने लक्ष्य का पीछा करने उतरे धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर पर एक विकेट खोकर 204 रन आसानी से बना लिया। जिसमें विजेंद्र यादव 111 रन ,आशीष 73 रन, का योगदान दिया है। वहीं इलेवन स्टार बबेरू के गेंदबाज अजीत ने एक विकेट लिया, जिससे प्रयागराज की टीम ने इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब बबेरू को 9 विकेट से हराकर फाइनल ज्वाला कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया है। वही फाइनल मुकाबला देखने के लिए करीब दस हजार की संख्या में लोगों ने फाइनल मैच का आनंद लिया, वहीं मैन ऑफ द मैच बृजेंद्र यादव को ट्रॉफी व 5100 देकर पुरस्कार दिया गया, मैन ऑफ द सीरीज प्रयागराज के खिलाड़ी अभिनव तिवारी को ट्रॉफी व 11000 रुपए देकर सम्मानित किया गया है। वही समापन होने के मुख्य अतिथि बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी व पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल के द्वारा प्रयागराज की विजेता टीम के कैप्टन उदय प्रताप सिंह को 1लाख 11000 का चेक व ज्वाला कप ट्रॉफी प्रदान किया। वहीं उपविजेता टीम के कप्तान धनंजय करवरिया को, 61000 का चेक व उपविजेता ज्वाला कप की ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं फाइनल मैच में स्कोर का कार्यभार, अर्पित कबीर, नरेंद्र गुप्ता, विपुल जायसवाल, के द्वारा किया गया। कंट्री का कार्यभार, सुरेंद्र साहिल, शिवशंकर,इंग्लिश कमेंट्री, मोहित खान के द्वारा किया गया है। वही इस आयोजन पर पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा सुधीर कुशवाहा, विजय विक्रम सिंह, विजयपाल सिंह, बृजमोहन सिंह, लाल सिंह सोतम, राम प्रकाश साहू, दुर्गेश गौतम, अरविंद कसौधन, कृष्णकुमार गुप्ता, सहित हजारों की संख्या में अंतिम फाइनल मैच में लोग शामिल रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट