केशव साहू जिला ब्यूरो
जबलपुर से रायपुर चलने वाली मूक माटी इंटरसिटी एक्सप्रेस का आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को डोंगरगढ़ रेल्वे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया. डोंगरगढ़ रेल्वे स्टेशन के स्टेशन मास्टर एवं उपस्थित रेल्वे के सभी स्टाफ को मिठाई वितरित किया गया . ट्रेन ड्राईवर को तिलक लगाकर, माला पहनाकार एवं मिठाई वितरित किया गया साथ ही ट्रेन को फूल की मालाओं से सजाया गया एवं उसमे बैठे यात्रियों को भी मिठाई, बिस्कुट एवं चाकलेट वितरित किया गया. उपस्थित गुरु भक्तों ने बैंड – बाजे के धुन में खूब झूमे एवं ट्रेन भी लगभग 2 घंटे विलंभ से आयी जिसके चलते गुरु भक्तों की काफी भीड़ स्टेशन में जमा हो गयी थी और सभी में काफी हर्ष और उत्साह का माहोल था. 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी द्वारा रचित महाकाव्य “मूक माटी” के नाम से यह ट्रेन का नाम रखा गया है. मूक माटी महाकाव्य में पैरों से रोंदने वाली माटी को सर पर धारण करने वाले कलश तक की यात्रा का वर्णन किया गया है और साथ ही संसार की विचित्र दशा का काव्य के माध्यम से वर्णन किया गया है की किस तरह एक आम व्यक्ति भी संयम, त्याग, तप, लगन, मेहनत और ईमानदारी से परमार्थ को प्राप्त कर सकता है. इस महाकाव्य “मूक माटी” का कई भाषा में अनुवाद कर संस्करण भी प्रकाशित हुआ है जैसे – हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, तेलुगु आदि .श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी अतिशय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार जैन ,कोषाध्यक्ष श्री सुभाष चन्द जैन, दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष श्री अनिल जैन, कोषाध्यक्ष श्री जय कुमार जैन, सचिव श्री सुरेश चन्द जैन, श्री दिगम्बर जैन युवा मंडल, जाग्रति महिला मंडल, श्वेताम्बर जैन समाज, ओश्वल जैन समाज, महेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, सिक्ख समाज, यादव समाज, महार समाज, साहू समाज, भाजपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सर्व समाज के सभी श्रेष्ठी जन उपस्थित थे.